फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डंडों से हमला कर गर्भवती को किया घायल, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेडी। मजदूरी के पैसे न देने को लेकर दो लोगों ने गर्भवती महिला समेत दो लोगों को धारदार हथियार और लाठी-ठंडों से पीट दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ग्राम आमडंडा गौटिया निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पेंटर का कार्य करके अपने परिवार की आजीविका चलाता है। वह मजदूरी पर सचिन कुमार को साथ ले गया था। उसने दो घंटे काम किया। उसके पैसे उसे तुरंत दिए, लेकिन अरुण पूरे दिन की मजदूरी मांगने लगा। इसी बात को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि सचिन कुमार व उसकी पत्नी मीना देवी डंडा व धारदार हथियार लेकर आ गई और उस पर हमला कर दिया। ससुर को पिटता देख उसकी गर्भवती बहु शशि देवी उसे बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें