वकीलों ने प्रयागराज कोर्ट में दी अर्जी
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अशरफ के वकीलों ने प्रयागराज कोर्ट में अर्जी देकर पेशी पर आने के दौरान खतरा जताया था। कोर्ट ने इसके बाद नया वारंट जारी करके अशरफ को प्रयागराज लाकर ही पेश करने की बात कही, हालांकि वहां के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि अशरफ को लाते वक्त सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।
संबंधित खबर- Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम
रविवार को भी सुबह से मीडिया के लोग जेल गेट पर मौजूद हैं। अभी तक अशरफ को नहीं ले जाया गया है। इससे पूर्व शनिवार को अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा भी बरेली जेल के बाहर मौजूद रहीं। जैनब ने आरोप लगाया कि उसके पति अशरफ को जान का खतरा है। एक अधिकारी ने उन्हें दो सप्ताह में निपटाने की धमकी दी है।