फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: स्मैक बरामदगी में हुए खेल पर कार्रवाई शुरू, कटरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दरोगा का तबादला

Sun, 02 Apr 2023 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

थाना कटरा पुलिस ने स्मैक बरामद कर होटल व्यापारी के बेटे को पकड़ा था। बाद में उसे छोड़ दिया। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई कर गुडवर्क दिखाया था। इसी मामले में यह कार्रवाई हुई है।  
विज्ञापन
थाना कटरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की कटरा पुलिस ने स्मैक बरामदगी में जो खेल किया था, उसकी जांच और कार्रवाई दोनों शुरू हो गई हैं। एसपी शाहजहांपुर ने कटरा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि दरोगा को ट्रांसफर पर रिलीव किया गया है। इधर, एसपी सिटी बरेली की जांच में कई और के फंसने के आसार हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को फरीदपुर कस्बा के एक होटल में छापा मारकर स्मैक बरामद कर होटल मालिक के बेटे को हिरासत में लिया गया था। 12 घंटे के बाद कटरा थाने में सेटिंग के आधार पर उसे छोड़ दिया गया था। लाखों की डील का शोर मचने के बाद आईजी डॉ. राकेश सिंह ने शाहजहांपुर के एसपी को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया था।

संबंधित खबर- Bareilly News: स्मैक के गुडवर्क में खेल करने वालों पर आईजी ने कसी नकेल, एसपी सिटी को सौंपी जांच
विज्ञापन


शाहजहांपुर एसपी ने कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा प्रमोद कुमार को कांट थाने ट्रांसफर पर रिलीव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद कुमार का ट्रांसफर पहले ही हो गया था, पर वह गुडवर्क दिखाकर रुकने के फेर में जुटे थे। अब उन्हें रिलीव कर दिया गया है।
 

विज्ञापन

कारोबारी ने दी थी अपहरण की तहरीर

बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी की टीम ने फरीदपुर पुलिस का बयान दर्ज किया है। इसमें बताया गया कि कटरा पुलिस प्राइवेट गाड़ी से सादा कपड़ों में आई थी। वह होटल कारोबारी के बेटे को ले गई थी। इसके बाद कारोबारी व उनके साथ कुछ व्यापारी थाने आए थे और अपहरण की तहरीर दी थी। 

इंस्पेक्टर ने जानकारी की तो हथकड़ी लगाकर ले जाने की बात सामने आई। तब उन्होंने कारोबारी से कहा कि कहीं की पुलिस ही ले गई होगी। पता चला तो कारोबारी कटरा पहुंच गया। फरीदपुर पुलिस के मुताबिक कटरा पुलिस बिना आमद दर्ज कराए आई और चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें