फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार के बाद तहरीर लेकर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी

Wed, 18 Mar 2015 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की फटकार के बाद जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना समिति के सचिव और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक के साथ देर शाम चार पेज की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। इसमें केसर चीनी मिल समूह के सीएमडी हर्ष आर किलांचद, यूनिट हेड एसएम शर्मा को नामजद किया गया है। दोनों पर गन्ना अधिनियम के तहत बंधक चीनी से मिले पैसे से किसानों का भुगतान नहीं कराए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


हम एक-एक पैसे का भुगतान करेंगे
मिल के एबीपी शरद मिश्र का कहना है कि मिल आर्थिक तंगी से गुजर रही है फिर भी हम किसानों के एक-एक पैसे का भुगतान करेंगे। चीनी के सारे गोदामों में प्रशासन की कस्टडी है। किसी तरह भी चीनी बेचकर किसानों का भुगतान किया जाएगा लेकिन प्रशासन की इस तरह की कार्रवाई ठीक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें