फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात हत्याकांडः हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में टली सुनवाई, अब 11 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कस्बे के 22 साल पुराने प्रभात हत्याकांड में मंत्री टेनी के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में लगी सुनवाई मंगलवार को भी नहीं हो सकी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के वकील के छुट्टी पर चले जाने की वजह से मंगलवार को भी मामले की सुनवाई टल गई।
विज्ञापन

प्रभात गुप्ता के भाई और हत्याकांड की पैरवी कर रहे राजीव गुप्ता ने बताया कि विपक्षी टेनी के वकील के 31 मई तक छुट्टी पर चले जाने की वजह से हाईकोर्ट की कोर्ट नंबर एक में जस्टिस रमेश सिन्हा एवं जस्टिस सरोज यादव के सामने तिकुनिया के प्रभात गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई रुक गई ।
प्रभात गुप्ता की ओर से सीनियर्स काउंसिल ज्योतेंद्र मिश्रा एवं सुशील सिंह ने डबल बेंच के सामने मुकदमे को सुने जाने पर जोर दिया। जून में हाईकोर्ट में ग्रीष्म कालीन अवकाश होने के कारण डबल बेंच के जस्टिस ने 11 जुलाई 2022 की तारीख तय की है। अब अंतिम सुनवाई के लिये अदालत ने फिर 11 जुलाई की तारीख लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें