फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: जखीरा इलाके में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप, पीने के पानी को तरसी आठ हजार आबादी

Mon, 28 Sep 2026 03:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली शहर के जखीरा इलाके में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली न होने से घरों में पानी नहीं आ रहा है और इन्वर्टर भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
जखीरा इलाके के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि विद्युत निगम का दावा है कि अब हालात सामान्य होने के बाद सप्लाई सुचारू कर दी गई है। लेकिन धरातल पर यह दावा दम तोड़ता नजर आ रहा है। शहर के किला उपकेंद्र से जुड़े जखीरा इलाके में बीते तीन दिन से बिजली सप्लाई बाधित है, जिससे स्थानीय लोग पानी के लिए तरस गए हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार जखीरा में लगा ट्रांसफार्मर बीते शुक्रवार को ही फुंक गया था। इसकी सूचना तत्काल किला उपकेंद्र पर दी। टीम आकर ट्रांसफार्मर देखकर ही चली गई। इसके बाद कोई भी यहां झांकने तक नहीं आया जबकि लोग लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं। 

घरों में नहीं आ रहा पानी, नगर निगम मौन 
लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिजली सप्लाई बाधित रहने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। बिजली न होने से घरों में पानी आना बंद हो गया है जिससे पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। नगर निगम से भी पानी के टैंकर भिजवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें