फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती : दिन में पसीने से तरबतर, रातभर जाग रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिन में मनमानी कटौती से शहर पसीने से तरबतर हो रहा है। रात में ट्रिपिंग और फाॅल्ट के चलते रोज 2 लाख लोग जागकर रात बिताने को मजबूर हैं। अभियंता लोड मैनेजमेंट का दावा कर रहे हैं, लेकिन ओवरलोडिंग के चलते सिस्टम हांफ रहा है। बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। 15 दिन से रोज ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं, जिसके कारण कई-कई घंटे बिजली नही मिल रही है।
विज्ञापन

शहर की आबादी 8 लाख से अधिक है। आवास विकास, सुभाषनगर, हरुनगला, जोगी नवादा, सीबीगंज, मथुरापुर, किला क्षेत्र, संजय नगर, दुर्गानगर, डीडीपुरम, महानगर, कृष्णानगर, कुतुबखाना, कटरा चांद खां में अघोषित कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों को रातभर सोने नहीं दिया। विवेक विहार के रोहित कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दोपहर में बार-बार कटौती होने से नींद पूरी नहीं हो पाई।
सिविल लाइंस के शहरोज नसीम ने बताया कि रोज दो से तीन घंटे कटौती हो रही है। लो वोल्टेज के चलते कूलर और पंखे नहीं चल पाते। गर्मी में पसीना बहाना पड़ता है। इसके अलावा आलमगिरीगंज में चार घंटे कटौती हुई।
विज्ञापन

आंधी में तार टूटा... छह हजार घरों की बिजली गुल
दोहना से डीडीपुरम और दुर्गानगर तक जाने वाली 33केवी बिजली लाइन के तार आंधी में टूट गए। दोनों सब स्टेशनों की आपूर्ति बुधवार को अपराह्न 3 बजे बंद हो गई। सिविल लाइंस उपकेंद्र से जोड़कर डीडीपुरम की आपूर्ति को चालू किया गया, लेकिन संजयनगर और जोगी नवादा की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। छह हजार घरों में निवास करने वाले 30 हजार लोगों को बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसना पड़ा। शाम 6:30 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

ग्रीन पार्क काॅलोनी में 5:30 घंटे नहीं मिली बिजली
ग्रेटर ग्रीन पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रीन पार्क कॉलोनी में दोपहर 2:30 से रात 8 बजे तक बिजली गुल रही। लोग हरुनगला सब स्टेशन पहुंच गए। सब स्टेशन के कर्मचारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लग रहा है। इसके बाद ही आपूर्ति सुचारू हो पाएगी। ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 800 परिवारों को बिजली नहीं मिली। लोग घरों के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे।

कोट

गर्मी बढ़ने से लोड बढ़ गया। ट्रिपिंग हो रही है। कर्मचारी सिस्टम को ठीक करके बिजली को सुचारू कर रहे हैं। कहीं कोई फाॅल्ट ठीक होने में देरी हो तो तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। - राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन


प्रभावित हो रही दिनचर्या


आंधी आते ही बिजली ठप हो जाती है। इस कारण नींद पूरी नहीं हो पाती है। इससे हमारी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। - प्रियांशी आर्य, सीबीगंज


नहीं पूरी हो पा रही नींद



पिछले 24 घंटे में कई बार आपूर्ति बाधित होने से लोग पसीना बहाते रहे। नींद पूरी न होने का असर काम पर भी पड़ रहा है। - प्रियंका श्रीवास्तव, मथुरापुर
तीन माह से समस्या बरकरार
तीन महीने से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इस कारण न दिन में चैन मिलता है और न रात को ठीक से सो पाते हैं। - अब्दुल अलीम, सिविल लाइंस

अधिकारियों को देना चाहिए ध्यान
कटौती के चलते नींद पूरी न होने से आंखों में सूजन आ रही है। बिजली निगम के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - गुलफाम खान, किला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें