फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनार, चकरी से जला हाथ, स्काई शॉट से 20 लोगों का चेहरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तमाम एहतियात के बावजूद जरा सी अनदेखी से पटाखों के बारूद ने कई घरों की खुशियाें को फीका किया। अनार, चकरी और मेहताब से हाथ तो स्काई शॉट से चेहरा झुलस गया। इसमें छह गंभीर लोगों की सर्जरी करनी पड़ी। तमाम लोग मरहम, पट्टी के बाद घर चले गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. कौशल किशोर के मुताबिक रविवार शाम से सोमवार देर रात तक पटाखों, रॉकेट से झुलसे और जले हुए 40 लोग इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 20 लोग स्काई शॉट के चपेट में आए हुए थे। इनका हाथ और चेहरा काफी झुलस गया था।
गनीमत रही कि किसी की आंख को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पलकें, भाैंहें, बाल आदि झुलस गए थे। इनकी सर्जरी करनी पड़ी। अनार से छह, चकरी से पांच, मेहताब से नौ लोगों का हाथ, पंजे झुलसे। फुलझड़ी पर पैर पड़ने से भी कई लोग झुलसे।
विज्ञापन

बिहारीपुर निवासी उमेश ने बताया कि वे चकरी जला रहे थे, बारूद में आग लगते ही उसकी चिंगारियों से हाथ झुलस गया। सिविल लाइंस निवासी ईशान के मुताबिक अनार जला रहे थे तभी हादसा हुआ। देर रात ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। सुबह दोनों ही पट्टी बदलवाने आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें