फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे रोचक होगी बिथरी की जंग

Thu, 15 Oct 2015 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार 17 अक्तूबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बिथरीचैनपुर ब्लाक हर दृष्टि से सबसे संवेदनशील है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट भी यहां बवाल संभावित बता रही है, इसलिए सबकी निगाहें इस ब्लाक में गढ़ी हुई हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीरू पटेल की कुर्सी छीनने के बाद सपा यहां जिला पंचायत के असली संचालक रहे बिथरी विधायक वीरेंद्र सिंह का वर्चस्व तोड़ने के लिए हर दांव चल रही है। अपने भाई देवेंद्र सिंह की प्रमुखी बनाए रखने के लिए विधायक वीरेंद्र सिंह के सामने सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के बिछाए चक्रव्यूह को भेदने की कड़ी चुनौती है। वीरपाल अपने पूर्व विधायक समधी महिपाल सिंह यादव के साथ मिलकर एक तरफ बिजेंद्र सिंह को आगे बढ़ाए हुए हैं तो दूसरी ओर हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया को भी मोर्चे पर खड़ा कर दिया हैं। दोनों ही ब्लाक प्रमुखी के दावेदार हैं। अभी तय नहीं है कि सपा का खेमा इनमें से किसको कुर्सी के लिए आगे करेगा।
विज्ञापन

असली परीक्षा तोे वीरपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह में ही होनी है, जो विधानसभा चुनाव  की रिहर्सल कर रहे हैं। इस सियासी जंग की जमीन तो नीरू पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद से हटाने की कोशिश के साथ ही शुरू हो गई थी। देवेंद्र और बिजेंद्र के बीच तहसील में विवाद हो ही चुका है। चुनाव के दौरान टकराव की आशंका बनी हुई है, इसीलिए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। वीरेंद्र से प्रमुखी की कुर्सी छीनना आसान भी नहीं है क्योंकि बिथरीचैनपुर ब्लाक डेढ़ दशक से वीरेंद्र सिंह का मजबूत गढ़ रहा है। यह ब्लाक कुर्मी बाहुल्य है, सजातीय वोटों पर विधायक की पकड़ मजबूत समझी जाती है इसीलिए सपा ने देवेंद्र सिंह के सामने सजातीय ब्रिजेंद्र सिंह और संदेश कन्नौजिया को किया है। मुकदमे में भगोड़ा घोषित होने के बाद भी ऐन मौके पर बिजेंद्र की थाने से जमानत कराकर वीरपाल ने जिस तरह से नामांकन कराया, उससे सिर्फ बिजेंद्र ही नहीं, संदेश के हौसले भी बुलंद हैं। विधायक के सामने भाई की प्रमुख बचाने के साथ वार्ड 60 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहीं भतीजे की बहू यामिनी पटेल को चुनाव जिताने की चुनौती भी है, जहां बिजेंद्र सिंह की भाभी प्रवेश पटेल सपा की ओर से मुकाबले में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें