फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घोषणा ने छात्रों को बागी बना दिया

Thu, 15 Oct 2015 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव की छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा ने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को बागी बना दिया है। चुनाव होने की पूरी उम्मीद लगाए कार्यकर्ता अब बरेली कॉलेज के प्राचार्य पर तारीख करने का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को सछास कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय पर घंटे भर तक हंगामा किया। वह प्राचार्य को उनके चैंबर में घेरकर बैठे रहे। यह भी कह दिया कि चुनाव कराओ, वरना कुर्सी छोड़ दो। उन्होंने चुनाव की तिथि घोषित करने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विशाल यादव और कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में सछास कार्यकर्ता सुबह 11 बजे हंगामा करने बरेली कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कहा कि बरेली आकर मुख्यमंत्री भी चुनाव कराने के लिए कह गए लेकिन उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही है। प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि चुनाव पर निर्णय प्रशासन को लेना है। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। प्राचार्य के कुर्सी पर बैठने पर ही सवाल उठा दिए। इसके बाद प्राचार्य को घेरकर उनके चैंबर में जमीन पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस बुला ली गई। चीफ प्राक्टर ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में प्राचार्य ने प्रशासन के अफसरों से बृहस्पतिवार को इस बाबत बात करने का आश्वासन दिया तभी कार्यकर्ता हटे। महानगर अध्यक्ष विशाल ने कहा कि अगर बृहस्पतिवार को चुनाव की तिथि तय नहीं की गई तो कॉलेज में ताला डलवा देंगे।
विज्ञापन


कोट...
छात्र संघ चुनाव के लिए प्रशासन के अफसरों से बृहस्पतिवार को बात करेंगे। पहले भी तिथि तय करने के लिए प्रशासन को चिट्ठी लिख चुके हैं।
-डॉ. आरबी सिंह, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें