फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की तरह ही नकलविहीन होगी विश्वविद्यालय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा नीलिमा कटियार ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा को भी बोर्ड परीक्षा की तरह नकल विहीन किया जाएगा। इसके लिए विभाग में जड़ें जमा चुके करप्शन को खत्म करने के लिए अभेद्य सुरक्षा चक्र बनाना होगा, जिस पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों को नैक मूल्यांकन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बरेली आगमन के दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए अंब्रेला अधिनियम लागू करने का प्रयास है। राज्य विश्वविद्यालयों में 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम एक समान होगा और 40 प्रतिशत क्षेत्रीय संरचना पर आधारित होगा। बाद में इसे निजी विश्वविद्यालयों में भी लागू कराने की कवायद होगी। फीस का भी नियमन किया जाएगा, ताकि निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक लग सके। कॉलेजों में छात्रों की कम उपस्थिति और गिरते शैक्षिक स्तर पर कहा कि कुछ लोगों ने शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया है, हम उसे तोड़ रहे हैं। इसलिए नैक मूल्यांकन अनिवार्य किया गया है। कॉलेजों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर विश्वविद्यालय की परीक्षा भी नकलविहीन होगी। जो उड़नदस्ते चार साल से उड़ रहे हैं, उनमें फेरबदल होगा। यूजीसी की गाइडलाइन लागू करने के प्रयास होंगे।

रेवड़ी की तरह नहीं बंटेगी संबद्धता
कॉलेजों को रेवड़ी तरह बांटी जा रही संबद्धता से विश्वविद्यालयों पर बढ़ते लोड पर कहा कि संबद्धता की प्रक्रिया कठिन की जाएगी और सीटों के साथ ही संबद्धता होगी। बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे पाठ्यक्रम के छात्रों को कहीं नौकरी नहीं मिलती, इस सवाल पर बोलीं कि नई शिक्षानीति एजूकेशन विद एप्लीकेशन पर आधारित होगी। अंतिम सेमेस्टर में हम इसे जोड़ेंगे। शैक्षिक गुणवत्ता गिरने का एक कारण भर्ती में मनमानी को भी बताया। कहा भर्तियों की गुणवत्ता सुधरे, जिससे खाली सीटें भरें और कोर्ट में भी न जाना पड़े। छात्रसंघ चुनाव कराने के सवाल पर कहा कि कोर्ट से रोक लगी है। कॉलेजों में वरिष्ठता पर चल रहे विवादों पर कहा कि जहां भी शिकायत मिलेगी तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रबुद्धों को लुभा रहीं केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियां
शिक्षक स्नातक चुनाव पर कहा कि भाजपा पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है। हम सभी सीटें जीतेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां प्रबुद्ध लोगों को निभा रही हैं। मगर वोट बनवाने को लेकर शिक्षकों की सहभागिता कम है। इस दौरान मौजूद हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि शिक्षक स्नातक का वोट बनवाने में एपिक कार्ड का नंबर मांगने से लोग भ्रमित हो रहे हैं इसलिए इसकी रफ्तार कुछ कम हुई है। इस दौरान आदेश प्रताप सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, सुभाष पटेल, प्रशांत पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों ने लुभाया
इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से लगी प्रदर्शनी में पहुंची राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के मॉडल देखे और फिर उनकी प्रशंसा भी की। यहां उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य को लेकर जागरूक हैं।

नैक मूल्यांकन कारने पर दिया जोर
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंत्री नीलिमा कटियार ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नैक मूल्यांकन कराने पर जोर दिया। हर विश्वविद्यालय में एलुमिनाई मीट की जाए। इसके बाद एमबीए सभागार में उन्होंने विश्वविद्यालय एवं आसपास के कॉलेजों से आए शिक्षकों के साथ बैठक की और शिक्षक स्नातक चुनाव में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें