फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर, बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Wed, 10 May 2023 05:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में अबकी बार तीन सौ मतदान केंद्र संवेदनशील सूची में दर्ज किए गए हैं। यहां मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगा बॉडी वार्न कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस को 145 बॉडी वार्न कैमरे मिले हैं। इसका एक सर्वर 24 घंटे पुलिस लाइन में रहेगा। इसे लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस लाइन से ही किसी भी कैमरे की गतिविधि देखी जा सकेगी। बॉडी वार्न कैमरे में किसी भी घटना की ऑडियो और वीडियो की रिकॉर्डिंग भी तत्काल हो सकेगी। 

विज्ञापन


बुधवार को पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल को रवाना किया गया। दूर कस्बों में जाने वाली टीम पहले निकाली गई। जिलेभर के थानों में संवेदनशीलता को देखते हुए फोर्स को 145 बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं। बारादरी थाने में सर्वाधिक 15 कैमरे दिए गए हैं। इन कैमरों को पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर लगाए रहेंगे। 

बॉडी वार्न कैमरों का सर्वर 24 घंटे पुलिस लाइन में सक्रिय रहेगा। यहां किसी बॉडी वार्न कैमरे की लाइव गतिविधि देखी जा सकेगी। इसके लिए आठ सर्वर पुलिस लाइन में स्थापित किए गए हैं।  बॉडी वार्न कैमरा किसी भी घटना की ऑडियो एवं वीडियो रिकार्डिंग भी तत्काल सर्वर को भेजेगा, जिससे घटनाओं के विषय में सही एवं सटीक जानकारी लेकर पुलिस कार्रवाई कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने संवेदनशील मतदान केंद्र

नगर निकाय सामान्य संवेदनशील अति संवेदनशील अति संवेदनशील प्लस जोन सेक्टर
नगर निगम 26 70  53 13 8 23
नगर पालिका आंवला 00 15 05 03 02 04
नगर पालिका बहेड़ी 07 06 05 02 03 06
नगर पालिका नवाबगंज 02 08 05 02 03 08
नगर पालिका फरीदपुर 02 06 04 03 02 05
नगर पंचायत धौराटांडा 00 01 06 00 01 02
नगर पंचायत रिठौरा 00 02  03 01 01 02
नगर पंचायत ठिरिया 00 03 04 00 01  02
नगर पंचायत सेंथल 00 04 02 00 01 02
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी 00 01 01 01 01 02
नगर पंचायत विशारतगंज 00 02 04 01 01 02
नगर पंचायत सिरौली 00 08 00 01 01 02
नगर पंचायत फरीदपुर 01 01 01 01 01 02
नगर पंचायत रिछा 00 00 05 01 01 02
नगर पंचायत देवरनिया 02 03 03 03 01 02
नगर पंचायत शेरगढ़ 00 04 03 00 01 02
नगर पंचायत मीरगंज 00 03 06 00 01 02
न. पं. फतेहगंज पश्चिमी 00 06 04 04 01 03
नगर पंचायत शाही 00  03 02 00 01 02
नगर पंचायत शीशगढ़ 00 02 05 01 01 02
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें