फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेजाब पिलाकर पत्नी को मार डाला, डेढ़ साल बाद पति समेत दो खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Wed, 10 May 2023 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तेजाब पिलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की मां का आरोप है कि उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
कोतवाली देवरनियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां में एक व्यक्ति पर पत्नी को पहले प्रताड़ित करने और फिर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि उसने गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर भी कर दिया। मामले की रिपोर्ट डेढ़ वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। इसमें पति समेत दो लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन


थाना देवरनियां के गांव जाफरा निवासी गोमती देवी के मुताबिक उसकी पुत्री पूनम की शादी 17 वर्ष पूर्व गांव गुलडिया मोहम्मद हुसैन निवासी बेंचेलाल के पुत्र वेदप्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि शराब पीने का आदी वेदप्रकाश शादी के बाद पूनम को प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर वह उससे अलग रहने लगी। बाद में हुए समझौते के बाद पूनम को उसका पति उत्तराखंड के रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) ले जाकर रहने लगा।

अक्तूबर 2021 की है घटना 

आरोप है कि 12 अक्तूबर, 2021 को पति बेदप्रकाश और सुनील ने बेहरहमी से पीटकर जबरन तेजाब पिलाया, जिससे उसकी मौत गई। यही नहीं, गांव गुलडिया मोहम्मद हुसैन लाकर गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

गोमती देवी का आरोप है कि उसने थाने और पुलिस के अफसरों को तहरीर दी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इससे उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने देवरनियां पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर मंगलवार को देवरनियां थाने में वेदप्रकाश और सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनकी तैनाती के पूर्व का है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें