फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाया तो जेल में कटेगी रात, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर

Sun, 31 Dec 2023 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने कहा कि नए साल पर हुड़दंग कर माहौल खराब करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेजें। होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस तैनात करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
ब्रेथ एनालाइजर से जांच करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के स्वागत में जश्न के नाम पर हुड़दंग व खुराफात करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। एडीजी पीसी मीना ने शनिवार को बरेली जोन के नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों व अन्य अफसरों के साथ गूगल मीट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि नए साल पर हुड़दंग कर माहौल खराब करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेजें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर पहले ही योजना बनाकर काम कर लिया जाए। सख्ती से पालन कराया जाए। अधिकारियों को होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस तैनात करने का आदेश दिया। थाना प्रभारियों को छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेेने और मौके पर जाकर हालात संभालने के निर्देश दिए। 

ब्रेथ एनालाइजर के साथ मुस्तैद रहेगी पुलिस
बरेली में नववर्ष पर शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी को शहर में विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने शनिवार को रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बरेली में व्यवस्थाओं को लेकर एसपी सिटी कार्यालय में बैठक की। चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर के साथ पुलिस और यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत शहर के संवेदनशील इलाकों में चौबीस घंटे विशेष चौकसी और चेकिंग करने के लिए कहा। मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, तीन सवारी, हूटर और ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक शिवराज समेत सभी सीओ और इंस्पेक्टर रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें