ये था मामला
ईद मिलादुन्नबी पर पुराने शहर से निकलने वाली कई अंजुमनें क्षेत्र में घूमकर आधी रात को मुन्ना खां की नीम पर पहुंचती हैं। बुधवार रात 9:45 बजे तक सब ठीक था। जगतपुर तिराहे से एक अंजुमन मीरा की पैठ की ओर बढ़ी तो रवि की चक्की के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर इसका विरोध शुरू कर दिया था।
कुछ लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए। वह दूसरी सड़क पर धरने पर बैठने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आरएएफ के जवान ढाल बनकर खड़े हो गए।
ये भी पढ़ें- UP News: यूं ही नहीं होती बिजली बिल में गड़बड़ी...‘सेटिंग’ का फंडा है ये; परेशान उपभोक्तों ने लगाए ये आरोप
आधा किमी के दायरे में पुलिस और अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया। हुड़दंगियों को खदेड़कर पुलिस ने घरों के दरवाजे बंद करा दिए। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर लोगों को समझाया गया। इसके बाद जुलूस निकलवाया गया।