फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने खोजे गुम हुए 218 मोबाइल फोन, एसएसपी ने लोगों को सौंपे

Tue, 23 Jan 2024 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी या गुम हो गए थे। सर्विलांस टीम में 218 मोबाइल फोनों को बरामद कर लिया, जो लोगों को वापस कर दिए गए।  
विज्ञापन
महिला को फोन सौंपते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सर्विलांस टीम ने लोगों के गुम हुए 218 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 42 लाख बताई जा रही है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे, उन्हें एसएसपी ने अपने कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन लौटा दिए। अपने गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

 
पिछले कुछ समय में लोगों के मोबाइल खोने या चोरी होने के मामले बढ़ गए हैं। बच्चा गैंग भी मोबाइल पर हाथ साफ कर रहा है। सर्विलांस सेल ने लोगों द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर 218 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। यह मोबाइल बरेली समेत अन्य जिलों से भी बरामद किए गए हैं। 

मंगलवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपने कार्यालय में काउंटर लगवाया। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे, उनके मोबाइल लौटा दिए। एसएसपी ने कहा कि सर्विलांस टीम ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें