फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने लापता हुई चार वर्षीय बच्ची को कोहाड़ापीर से एक घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोहाड़ापीर के पास एक बच्ची रो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची से पूछताछ कर जानकारी ली।
विज्ञापन

जिस पर उसने अपना नाम अमायरा बताया। पुलिस टीम ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए सोशल मीडिया स्थानीय लोगों से संपर्क कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वह एक घंटे के अंदर परिजनों तक पहुंच गई। अमायरा अपने पिता मुकीम खां के साथ मथुरा से रिश्तेदारी में बानखाना आई हुई थी। घर से अकेले घूमते-घूमते वह कोहड़ापीर क्षेत्र तक पहुंच गई थी। बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें