फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधायक की मृत्यु के बाद आतिशबाजी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। विधायक की मृत्यु के बाद भाजपाइयों ने शुक्रवार शाम छह बजे मोहल्ला मिर्धान में दूसरे समुदाय के युवक पर आतिशबाजी करने का आरोप लगाया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अतीश अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक ने बताया कि उसके यहां कार्यक्रम था, तभी आतिशबाजी छोड़ी। विधायक की मृत्यु की जानकारी उसे नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो उसने आतिशबाजी बंद कर दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सूचना पर कस्बा इंचार्ज मौके पर गए थे। जांच में पता चला कि युवक को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही जानकारी हुई तो उसने तत्काल आतिशबाजी बंद कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें