फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने आठ धर्मस्थलों से 12 लाउडस्पीकर उतरवाए, मौलाना समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 11 Dec 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले के कस्बों में सोमवार को धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमें गांव-गांव गईं। जहां-जहां निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि पाई गई, वहां से लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम हटवा दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उतरवाए अवैध लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश अनुपालन में बरेली के कस्बों में स्थित धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने का अभियान चलाया गया। सोमवार सुबह पांच से सात बजे तक पुलिस की टीमों ने धर्मस्थलों पर मानक को दरकिनार कर लगे 12 लाउडस्पीकर व साउंड सिस्टम हटवा दिए। मौलाना समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


फरीदपुर के भूरे खां गौटिया मोहल्ले में नूरी मस्जिद पर बिना अनुमति तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजते मिले। जांच में पता लगा कि ताहिर, मंजूर अली और मुतवल्ली गुलशेर इसे बजा रहे थे। पुलिस ने चारों लाउडस्पीकरों को कब्जे में लिया और इनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। आंवला में नाला पार कस्बा और मस्जिद से दो लाउडस्पीकर कब्जे में लेकर मौलाना रजा हुसैन और असगर खां पर रिपोर्ट कराई।


जिंदा जले 8 बराती: डंपर की खिड़की खोलकर चला गया अनजान, ड्राइवर-हेल्पर की बची जान; बोले- देवदूत ही लगा वो शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगढ़ के इस्लामनगर गांव में जामा मस्जिद पर इमाम मुब्बसिर बिना अनुमति के तीन लाउस्पीकर बजवा रहे थे। पुलिस ने उन पर भी कार्रवाई की। मीरगंज में अंडरपास के पास कपूर ताल वाली मस्जिद पर मौलाना साबिर हुसैन तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाते मिले। 

बहेड़ी में शाहजी नगर मियां वाली मस्जिद पर मोहम्मद अय्यूब भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहे थे। उनके खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। उधर, नवाबगंज के गांव गरगइया में छोटी मस्जिद के मौलाना गुलाम साबिर भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहे थे। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें