फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने एक माह में बरामद किए 516 मोबाइल फोन, कीमत एक करोड़ रुपये, मालिकों को सौंपे

Wed, 04 Feb 2026 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गुम या खोए हुए 516 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। इन फोनों को इनके मालिकों को सौंप दिया गया।   
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने गुम या खोए हुए 516 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। जिले के विभिन्न थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर तकनीकी संसाधनों व पुलिसकर्मियों के प्रयासों से जनवरी में 516 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात (एसपी ट्रैफिक) अकमल खान ने ये मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। गुम व खोए हुए मोबाइल फोन मिलने से लोगों को चेहरे खिल गए। 

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रत्येक माह गुम व खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में जनवरी माह में पुलिस ने 516 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अब तक बरेली पुलिस द्वारा कुल 3648 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग सात करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली थाना कैंट, शाही, अलीगंज, क्योलड़िया एवं फतेहगंज पूर्वी की साइबर सेल टीमों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें