फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: बरेली के मेगा ईको पार्क में 1500 परिवारों को मिलेगा घर, पूरी रकम अदा करते ही मिलेगी चाबी

Wed, 04 Feb 2026 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बीडीए ने मेगा ईको पार्क आवासीय परियोजना का निर्माण पूरा कर लिया है। 'ग्रीन सिटी' की तर्ज पर विकसित इस कॉलोनी में 1500 फ्लैट बनाए गए हैं। बीडीए के मुताबिक जिन लाभार्थियों को आवास आंवटित हो चुके हैं, वे पूरी रकम अदा कर कब्जे के दस्तावेज ले सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैट - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपना घर खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) बड़ी सौगात लेकर आया है। प्राधिकरण ने बीसलपुर रोड स्थित मेगा ईको पार्क आवासीय परियोजना का निर्माण पूरा कर लिया है। पूरा भुगतान जमा करते ही लाभार्थियों को उनके फ्लैट की चाबियां सौंप दी जाएंगी।

विज्ञापन


बीडीए के मुताबिक यह परियोजना कुआडांडा, पुन्नापुर (बीसलपुर रोड) के किनारे स्थित है। बड़ा बाइपास से इसकी दूरी मात्र 1.5 किलोमीटर है। कॉलोनी में 1500 आवास बनाए गए हैं। पूरे परिसर को 'ग्रीन सिटी' की तर्ज पर विकसित किया गया है। यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बीडीए के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सबके लिए आवास के लक्ष्य को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें