फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के जरिए बिलाल तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
बिलाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दिल्ली में पकड़े गए युवक से मिला अजमेर का पता
विज्ञापन

बिलाल को पकड़ने के बाद परिवार वालों को छोड़ा

बरेली। बिलाल ने मोबाइल बंद करके पुलिस को चकमा देने की लाख कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं पाया। पुलिस ने बिलाल का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसके दोस्त का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस को बिलाल तक पहुंचने का रास्ता मिल गया।
विज्ञापन

लड़की को लेकर दिल्ली पहुंची बिलाल ने वहां छिपने का ठिकाना ढूंढने के लिए जखीरा में रहने वाले अपने दोस्त शाहरुख से फोन पर बात की जिसने उसे दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त का नंबर देकर उससे बात कराई। शाहरुख का नंबर ट्रेस होते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शाहरुख से दिल्ली वाले उसके दोस्त के बारे में जानकारी लेकर पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी लेकिन तब तक बिलाल लड़की को लेकर वहां से निकल चुका था। दिल्ली के युवक को पता था कि बिलाल कहां गया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस बिलाल और तक पहुंच गई। बिलाल के पकड़े जाने के बाद शनिवार शाम को पुलिस ने उसके परिजनों को छोड़ा। बिलाल तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उसके पिता, दामाद व पड़ोसी तक से पकड़कर पूछताछ की। पिता ने बताया कि बिलाल के पास एटीएम कार्ड था। घर से वह कपड़े आदि कोई सामान नहीं लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें