फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा

Tue, 18 Feb 2025 11:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के प्रेमनगर में काफी समय से स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। सोमवार शाम को पुलिस ने स्पा में छापा मारा तो खलबली मच गई। स्पा के अंदर लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम स्पा सेंटर में छापा मारा। यह स्पा सेंटर अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने यहां से चार युवकों व दो युवतियों को हिरासत में लिया। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इसको लेकर भी इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन

काफी समय से संचालित हो रहा था स्पा
प्रेमनगर में काफी समय से अवैध स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था। रोजाना कई रईसजादे इसमें आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां भी हो रही थीं। इसकी शिकायत मिलने पर सोमवार को शाम करीब सात बजे प्रेमनगर थाना पुलिस ने छापा मारा तो खलबली मच गई। स्पा में अंदर का माहौल देखकर पुलिस भी दंग रह गई। चार युवकों और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक रईसजादे बताए जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस लिखा-पढ़ी में लगी रही। 


पुलिस अधिकारी भी स्पा सेंटर और यहां से हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में कुछ बताने से इन्कार करते रहे। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को कई कॉल करने पर उन्होंने लिखा-पढ़ी करने के बाद जानकारी देने की बात कही। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध स्पा सेंटर काफी समय से चल रहा था। युवक और युवतियां अक्सर यहां आते-जाते थे। इससे आसपास के इलाके का माहौल भी खराब हो रहा था।
विज्ञापन

नवाबगंज: रेस्टोरेंटों में केबिन हटाने के निर्देश 
नवाबगंज कस्बे में खुले आधा दर्जन रेस्टोरेंटों में केबिन को बनाकर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के गो रक्षा समिति के जिला प्रमुख प्रिंस गुप्ता ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सभी रेस्टोरेंटों को केबिन हटाकर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें