बरेली। बरेली महानगर ज्वेलर्स एंड बुलियन एसोसिएशन की बैठक बुधवार को एक प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें सराफा कारोबारियों की सुरक्षा, गिरवी समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बाजार बंद होने के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया ताकि सुरक्षित कारोबार हो।
अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू ने बताया कि बैठक में सराफा बाजार के पास साप्ताहिक अवैध बाजार हटाने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने, शस्त्र लाइसेंस संबंधी प्रकरण जल्द निस्तारित करने की मांग उठाई गई। एआई आधारित सीसी कैमरों से निगरानी, किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं के गहने का हवाला देकर माल बेचने पर दुकानदार का उत्पीड़न न करने, सराफा कारोबारी पर कार्रवाई से पूर्व एसोसिएशन से संपर्क करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। यहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश सावंत, रवि कुमार, दिलीप अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो