कादरचौक की तरफ तो कभी मचा बितरोई की ओर ले जाने का शोर
उझानी कोतवाली में पूछताछ के बाद एसओजी की टीम आरोपी जावेद को कार से लेकर बाहर निकली तो बाईपास तक मीडिया कर्मियों के वाहनों ने पीछा किया। बाइपास से पुलिस कर्मियों के दो-तीन वाहन हाईवे के रास्ते बितरोई मोड़ से मुजरिया, बिल्सी, वजीरगंज होते हुए शहर के सिविल लाइंस थाने में आकर गाड़ी खड़ी कर दी गई। दूसरी तरफ पुलिस के दो वाहन कादरचौक की ओर भी जाते बताए गए, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। पूछताछ शुरू होने के बाद इसे लेकर चार घंटे तक पसोपेश का माहौल बना रहा।
... तो फिर भीड़ को देख बदली गई मेडिकल कराने की योजना
उझानी कोतवाली में जावेद से पूछताछ के बाद पुलिस कर्मी कार से बाहर निकले तो शोर मचा कि जावेद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मेडिकल कराया जाएगा। इसे लेकर दो-तीन पुलिस कर्मियों की अस्पताल की तरफ आवाजाही भी दिखी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस कर्मियों के वाहन स्टेशन रोड से लिंक रोड मोड़ के रास्ते आगे निकल गए। जावेद का मेडिकल भी नहीं कराया गया।