इन वाहनों के मालिकों पर 3,75,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने इस्लामिया मार्केट में ऐसे उपकरण व हॉर्न बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को भी चलाया था अभियान
बुलेट बाइक में मॉडिफायड साइलेंसर का उपयोग इन दिनों तेजी से बढ़ा है। युवा टशन दिखाने के लिए बाइक में इस तरह के साइलेंसर लगाकर घूम रहे हैं। इससे राह चलते लोगों खासकर बुजुर्गों व युवतियों को ज्यादा परेशानी होती है। डीडीपुरम चौराहा, सिविल लाइंस इलाके में विशेष रूप से इन बाइक के खिलाफ अभियान चलाया गया।
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह अभियान की स्थिति देखने पहुंचे और अपने सामने इस तरह की बाइकों के चालान कराए। चेतावनी दी गई कि लोग अपनी बाइक से इस तरह के साइलेंसर को हटवा लें।