फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्कों, मंदिरों के पास बढ़ेगी पुलिस की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बांग्लादेशी व रोहिंग्या के संबंध में अभियान शुरू करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इसमें अभियान के अलावा भी कई बिंदुओं पर समीक्षा कर सीओ व थानेदारों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से अभी से गांवों में विवाद हो सकते हैं। इन पर नजर रखी जाए। महानुभावों की प्रतिमा सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई। 30 मई से थानावार विवेचना निस्तारण अभियान शुरू करने के लिए कहा। अभियान वॉक-थ्रू के तहत मॉर्निंग/ इवनिंग वॉक में पार्कों/मैदानों, बाजारों, मंदिर व पूजा स्थलों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व सत्यापन किया जाए। साथ ही पुलिस को जून के प्रारंभ में होने वाले ईद-उल-अजहा त्योहार की तैयारी का निर्देश दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें