आरोपियों ने कबूल किया कि पशु चोरी करने के बाद उसकी हत्या करके वह मांस को काटकर बेच देते थे। बड़े पशुओं को लादने के लिए वे पिकअप वाहन का इस्तेमाल करते थे। छोटे पशुओं को एसयूवी में ही लादकर ले जाते थे। आरोपियों के मुताबिक, मोहम्मद नबी, सोहेल, शरीफ, इकबाल, नईम भी उनके साथ थे, जो मौके से भाग गए।
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार सूरजपाल पर थाना भुता, सीबीगंज, हाफिजगंज, नवाबगंज, इज्जतनगर में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।