फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: गन्ने के खेत में अवैध असलहा बना रहा था शख्स, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Sun, 08 Oct 2023 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस वीडियो बनाते हुए गन्ने के खेत में गई और शस्त्र बनाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरानपुर कटरा थाना पुलिस ने रविवार को असलहा बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गन्ने के खेत के अंदर बैठकर असलहा बना रहा था। पुलिस वीडियो बनाते हुए गन्ने के खेत में गई और शस्त्र बनाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किए हैं। 

विज्ञापन




इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि वह मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरा से मधुपुरी जाने वाले रास्ते पर खेत में पेड़ के नीचे अवैध शस्त्र बनाए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो बनाते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति शस्त्र बनाते हुए मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात संजीव बाजपेयी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम यादराम निवासी परशुरामपुर थाना कटरा बताया। उसके पास से चार तमंचे व एक अर्द्धनिर्मित रायफल बरामद हुई। उसने बताया कि तमंचा बनाने में एक हजार रुपये खर्च आता है। तीन हजार रुपये में तमंचा बिक जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें