फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक का इंडीकेटर टूटने पर पीटा, वकील और साथियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर का मामला, पहले वकील ने कोतवाली में कराया था मामला दर्ज
विज्ञापन

बरेली। कचहरी परिसर में मंगलवार को एक वकील की बाइक का इंडीकेटर टूटने पर मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें एक नामजद और पांच अज्ञात वकीलों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।
प्रगति नगर निवासी आशीष ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनके दोस्त और परिवारीजन किसी काम से कचहरी गए थे। आशीष के दोस्त ने पार्किंग में बाइक साइड से लगाई तो गलती से अधिवक्ता शकील हुसैन की बाइक का इंडिकेटर टूट गया। आशीष के दोस्त ने अधिवक्ता शकील से गलती की माफी मांगी और नया इंडिकेटर लगवाने की पेशकश की। आरोप है कि शकील ने अपने चार-पांच वकील साथियों को बुला लिया। अभद्रता करते हुए शकील व उनके साथियों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शकील व उनके साथियों ने बाइक की चाबी भी छीन ली। आशीष और मनोरमा ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि वकीलों ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आशीष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में अधिवक्ता शकील की ओर से पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें