फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री की समीक्षा को लेकर तैयारी में जुटी रही सरकारी मशीनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के गुरुवार के आगमन को लेकर सरकारी मशीनरी तैयारियों में जुटी रही। प्रभारी मंत्री जिला योजना की भी समीक्षा करेंगे। इसे देखते हुए इस योजना में किस विभाग ने कितने काम कराए हैं और उस पर कितना खर्च हुआ है, इसे लेकर भी अफसर रिपोर्ट बनवाने में जुटे रहे। चूंकि प्रभारी मंत्री का हाल में 19 सितंबर को दौरा भी हो चुका है। इसलिए उनके निर्देश का कितना अनुपालन हो सका है, इसका रिकार्ड भी तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के लिए चार अरब 28 करोड़ की जिला योजना को पास किया गया था। इस बजट से 48 विभागों को विभिन्न सरकारी योजनाओं को पूरा किया जाना था। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा गुरुवार को विकास भवन में इन विभागों के कामों की समीक्षा करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों के सुझाव और शिकायतों का निस्तारण भी किया जाना है। इस समीक्षा के एक दिन पहले कलक्ट्रेट में स्थानीय निकायों, डूडा सहित कई विभागों की खास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की गई। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने विभिन्न पटलों के बाबुओं को बुलाकर रिकार्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विकास भवन में डीएसटीओ दफ्तर में भी सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, ग्रामीण आवास, शिक्षा सहित कई विभागों से उनकी रिपोर्ट मांगकर जिला योजना की मौजूदा स्थिति रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें