फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Sun, 14 Jun 2026 10:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी थाना पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। ये दोनों चार जून को बाइक और मोबाइल लूट में शामिल थे। 
विज्ञापन
आरोपी करन मौर्य और ओमकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चार जून को एक युवक से बाइक और मोबाइल लूट की घटना में शामिल थे।

विज्ञापन




थाना पुलिस के मुताबिक उलेतापुर गांव के वीरपाल चार जून की शाम अपनी ससुराल से लौट रहे थे। मिंतरपुर गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने वीरपाल को पीटा और उनका मोबाइल तथा बाइक लूटकर भाग गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शनिवार रात देवपुरा बाजार के पास पुलिया पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार घबरा गए और गिर पड़े। बाइक चला रहा युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में भाग गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। उसका दूसरा साथी भी मौके से पकड़ा गया।

विज्ञापन

बाइक, फोन और तमंचे बरामद  
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान करन मौर्य और ओमकार निवासी पतरासी के रूप में बताई। करन मौर्य गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों ने स्वीकार किया कि यह वही बाइक है जो उन्होंने चार जून को उलेतापुर से लूटी थी। दोनों ने पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। तलाशी के दौरान दो तमंचे, दो कारतूस और एक खोखा भी मिला।

पुलिस पर फायरिंग करने का मामला भी दर्ज 
घायल करन मौर्य और ओमकार का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट के मामले में धाराएं बढ़ाई हैं। उन पर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला भी दर्ज किया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पतरासी गांव के ये दोनों बदमाश शातिर किस्म के हैं। ये वारदात को अंजाम देकर छिप जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें