फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने रिजवान हत्याकांड के दो आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह पहले रिजवान का शव एमपी में मिला था
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला मियां की मस्जिद रहने वाले रईस अहमद सिद्दीकी के 22 वर्षीय बेटे मो. रिजवान की गुमशुदगी का राज करीब नौ माह बाद खुल गया। मध्यप्रदेश के जिला नर्मदापुरम के थाना माखनपुर क्षेत्र के पिपरिया सैमरी के जंगल से मो. रिजवान का शव मिला था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें नामजद आरोपी अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने अरमान के पिता इस्माइल और मध्यप्रदेश निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है।
बताते हैं कि रिजवान 10 नवंबर को घर से देहरादून मजदूरी करने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन रास्ते में वह कस्बे के ही मो. अरमान के संपर्क में आ गया और उसके साथ मध्यप्रदेश पहुंच गया। इसके बाद रिजवान का मोबाइल फोन बंद हो गया और वही से रिजवान लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अरमान को कई माह पहले ही कोर्ट में पेशकर जेल भेजा था।
विज्ञापन

27 नवंबर को अरमान के पिता इस्माइल और मध्यप्रदेश निवासी धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर पुलिस ने शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच में अन्य नाम भी समाने आए : इंस्पेक्टर क्राइम
इंस्पेक्टर क्राइम वेद सिंह ने बताया कि रिजवान हत्याकांड में कुछ और नाम भी सामने आए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें