फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Fri, 28 Mar 2025 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लिलौर के जंगल में बृहस्पतिवार रात पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस को गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने लिलौर के जंगल में बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई। उक्त बदमाश कई मुकदमों में वांछित बताया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामरतन सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ आंवला शाहबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच शाहबाद की तरफ से एक बाइक सवार रहा था,  जिसे रुकने को इशारा किया। उसने रुकने के बजाय अपनी बाइक बिसौली रोड पर मोड़कर तेजी से दौड़ा दी। इंस्पेक्टर ने फोन से पहले क्षेत्र में मोबाइल पुलिस टीम को सूचना देने के साथ गाड़ी से बाइक का पीछा शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Murder: पिता ने सो रहे बच्चों का मुंह दबाया, एक-एक कर गड़ासे से काटा; पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा
विज्ञापन


लिलौर की झील के पुलिस ने बाइक सवार को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही झाड़ियों की तरफ भागना शुरू कर दिया। जब उसने समझा कि पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कर ली तो उसने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। 

विज्ञापन

बरेली का रहने वाला है आरोपी 
पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लाई। उसका उपचार कराया गया। उसने अपना नाम विशाल बताया। वह शिवमंदिर ताड़ीखाना रोड आजमनगर बरेली का निवासी है। उससे मिली बाइक अपने दोस्त की बताई। पूछताछ में उसने सात माह पूर्व शिवपुरी के पास बाइक लूट की घटना कबूली। 

पुलिस के मुताबिक विशाल शातिर अपराधी है। इस पर विभिन्न थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। इसे पकड़ने के लिए एसएसपी ने  25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें