सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर दो आरोपियों के पास से तमंचे और एक आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना असदनगर निवासी सलमान, अमशुल, महताब, गुड्डू, इंतजार और अल्ताफ बताया। फरार साथियों के नाम असदनगर निवासी शमशुल, इकबाल, मोहम्मद हसन, राहुल वाल्मीकि और सुरेंद्र तथा मंसूर निवासी रूलिया थाना बिशारतगंज बताया।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों ने मीरगंज और हुरहुरी गांव में चोरी की वारदात कबूल कर ली। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया सभी आरोपी शातिर चोर हैं। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।