फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने ट्रक से बरामद की 1.30 करोड़ रुपये की अफीम, पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में अफीम तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई है। एएनटीएफ यूनिट और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 किलो अफीम बरामद हुई है। 
विज्ञापन
एएनटीएफ यूनिट और बिनावर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़े तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में एएनटीएफ यूनिट और बिनावर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। बिनावर थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के नजदीक ट्रक और कार सवार पांच तस्कर पकड़े गए। उनके पास से 1.30 करोड़ रुपये की 12 किलो अफीम बरामद हुई है। वह माल ढोने की आड़ में अफीम तस्करी कर रहे थे। आरोपियों से 2.36 लाख रुपये नकद मिले हैं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे एएनटीएफ यूनिट और बिनावर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में झारखंड से अफीम की बड़ी खेप लाई जा रही है। इससे एएनटीएफ यूनिट बरेली से ट्रक के पीछे लग गई। इधर से बिनावर पुलिस ने शनि मंदिर के नजदीक ट्रक की घेराबंदी कर दी। इस संयुक्त कार्रवाई में पांच तस्कर पकड़े गए। 

आरोपियों में झारखंड का शमीम अंसरी खुद ट्रक मालिक है और खुद ही ट्रक चलाता है। वह जमशेदपुर से लोहा लेकर गाजियाबाद आता है। उसी के साथ झारखंड से अफीम तस्करी कर रहा था। उसके साथ पकड़े गए विकास राजपूत, वीरेंद्र पाल, साजिद हुसैन और शमशुल हक बरेली के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्हें जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें