वेबसाइट में सेंध, हर प्रमाणपत्र बनाते थे
सीओ प्रथम ने बताया कि आरोपियों ने एक वेबसाइट में सेंध लगा रखी थी। इससे वह आधार समेत कई प्रमाणपत्रों को एडिट कर देते थे। लोगों से जरूरत के आधार पर वह काफी ज्यादा रकम लेकर यह प्रमाणपत्र देते थे।
आरोपियों के पास से ये मिला सामान
आरोपियों से पांच लैपटॉप, चार प्रिंटर, एक टीएफटी, एक सीपीयू, छह वेब कैमरा, एक टेबलेट, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, दो आई स्कैनर, आठ मोबाइल, 57 आधार कार्ड समेत एक लाख 26 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।