फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये ठगे, 25 हजार का इनामी पवन गिरफ्तार; छह साल से था फरार

Tue, 09 Dec 2025 09:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी पवन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पर बरेली समेत आसपास के जिलों में 12 मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कंपनी खोलकर लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये निवेश कराकर भागा मुरादाबाद जिला निवासी पवन शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया। पवन छह साल से फरार था और एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मंगलवार सुबह झुमका चौराहे पर प्रेमनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि वर्ष 2010-11 में प्रेस्टीज इंफ्रा डेवलपर्स और प्रेस्टीजियस आवासीय समिति के नाम पर चौधरी कॉम्प्लेक्स से एक कंपनी चलाई गई। प्लॉट देने का झांसा देकर कंपनी के अधिकारियों ने निवेशकों से किस्तों में मोटी रकम वसूल की। लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए उन्हें प्लॉट और अच्छे रिटर्न का झांसा दिया। वर्ष 2019 में मामला खुला तो प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुख्य आरोपी मुरादाबाद के थाना कटघर की पीतल नगरी कॉलोनी का निवासी पवन शर्मा था। चूंकि पवन ही मास्टरमाइंड था, इसलिए रिपोर्ट दर्ज होते ही वह भाग निकला था।

पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह झुमका चौराहा पर प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह और उनकी टीम ने पवन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। संबंधित जिलों को भी इसकी गिरफ्तारी क बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में हो चुका गिरफ्तार, बरेली मंडल में पहले से केस
एसपी सिटी मानुष पारीक ने पूछताछ की तो आरोपी पवन शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि हैदराबाद में भी एक करोड़ 10 लाख रुपये की साइबर ठगी में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। उसने स्वीकार किया कि उप्र व दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक उसका नेटवर्क फैला हुआ है। पवन पर ठगी, गबन, धमकी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोपों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। 

इसके अलावा बरेली, कासगंज, शाहजहांपुर, खीरी, रामपुर, पीलीभीत, वाराणसी और बदायूं में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पवन ने बताया कि कंपनी में रुपये वसूली का पूरा सिस्टम इंस्टॉलमेंट पर है ताकि शिकायत तुरंत न हो। जब रकम लेकर भागना हो तो शटर गिराकर किसी समय निकला जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें