जब उसने विरोध किया तो पति-पत्नी उसके ही खिलाफ हो गए। तब उसने अपनी पत्नी को बरेली से गांव भेज दिया। बावजूद उसकी पत्नी से मनोज बात करता रहा। तब घुटन में नितीश ने बदला लेने की योजना बनाई और सुदेशना की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- Bareilly: बच्चा न होने पर महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, सिर पर मारे पत्थर, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
सात वार किए, बचने को खूब छटपटाई सुदेशना
नितीश ने बताया कि वह सुबह अठ बजे अपनी स्कूटी से लाइन से गोल्फ ग्राउंड तक गया। वहां से करीब साढ़े दस बजे आईबीजीएच कॉलोनी में मनोज सेनापति के घर पहुंचा। स्कूटी सड़क पर खड़ी की और घर जाकर सुदेशना से बात की। जब उसने अपनी पत्नी के फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए मनोज को बुलाने के लिए कहा तो वह उसी पर गुस्सा हो गई और झगड़ा करने लगी।
जब वह नहीं मानीं तो उसने अपने बैग से खुखरी निकालकर सुदेशना पर ताबड़तोड़ सात वार किए। गर्दन व शरीर पर चाकू मारते वक्त सुदेशना ने बचाव की काफी कोशिश की। सुदेशना के नाखूनों में उसकी खाल भी फंस गई। हत्या कर उसने खुखरी बैग में रखी और स्कूटी लेकर निकल आया। लाइन जाते समय खुखरी व अन्य सामान फेंक दिया। पुलिस ने उस खुखरी को भी बरामद कर लिया।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी नितीश पांडेय ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है। उसके मुताबिक वीडियो और फोटो डिलीट कराने के लिए वह मनोज से आग्रह कर रहा था, सुदेशना ने भी अपने पति का पक्ष लिया तो उसे तैश आ गया और हत्या कर दी।