उन्होंने कहा कि दलितों, मुसलमानों, दबे- कुचलों को दबाया जा रहा है। विहिप, बजरंग दल जैसे संगठनों पर जब तक पाबंदी नहीं लगाई जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली कूच को रद्द करने के पीछे किसी दबाव की बात से इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि वह देश के कानून का पालन करते हैं।
पुलिस ने किया था नजरबंद
दिल्ली कूच करने के एलान पर मंगलवार शाम सात बजे मौलाना तौकीर को घर में नजरबंद कर दिया गया था। घर के बाहर पुलिस और पीएसी का पहरा लगा दिया गया था। रात में पहरा लगा रहा तो दोपहर बारह बजे मौलाना के दिल्ली कूच का कार्यक्रम भी विफल हो गया। करीब 23 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौलाना तौकीर रजा खां की 72 घंटे की नजरबंदी खत्म कर दी गई।