फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन में 206 वारंटी गिरफ्तार, एसएसपी के आदेश पर चल रहा विशेष अभियान

Mon, 09 Sep 2024 08:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 206 वारंटियों को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी के आदेश पर जिले में विभिन्न मुकदमों में वांछित आरोपियों को जेल भेजने का विशेष अभियान चल रहा है। चौथे दिन 17 वारंटी जेल भेजे गए। पुलिस ने चार दिनों में 206 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इन सभी को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन 104, दूसरे दिन 59, तीसरे दिन 26 और रविवार को 17 वारंटी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। 

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि यह अभियान सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर चलाया जा रहा है। संबंधित सीओ इसकी समीक्षा कर रहे हैं। विभिन्न कोर्ट से संबंधित मुकदमों के कई आरोपी जचो लंबे समय से फरार हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। अभियान अनवरत जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें