पुलिस अधिकारियों ने किया शहर भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
माहौल बिगड़ा तो दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को मौलाना तौकीर रजा समेत 30 लोगों को रेड नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस अब इसी को कार्रवाई का आधार मान रही है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को माहौल बिगड़ा तो इन्हीं लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी के नेतृत्व में घुड़सवार पुलिस ने की गश्त
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बिहारीपुर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में गश्त की। पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ घुड़सवार पुलिस की टुकड़ी भी इसमें शामिल रही। अधिकारियों ने तंग गलियों में घूमकर लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। संवैधानिक तरीके से बात रखने का सबको अधिकार है, मगर सड़क पर उतरकर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। शुक्रवार दोपहर संबंधित क्षेत्र में जाने से लोग बचें तो बेहतर होगा। पुलिस प्रयास करेगी कि किसी नागरिक को कोई समस्या न हो।