खाना बनाने में हुई दिक्कत
स्टेडियम रोड निवासी मुस्कान ने बताया कि शाम को बाजार में लौटी तो घर में गैस नहीं आ रही थी। इस वजह से चाय आदि इंडक्शन कुकर पर बनाना पड़ा। राजेंद्रनगर की तान्या ने कहा कि शाम से गैस न आने के कारण बहुत परेशानी हुई। दो हफ्ते में चार बार लाइन टूट चुकी है, बार-बार परेशानी होती है। गृहिणी मानसी ने कहा कि गैस की सप्लाई न आने के कारण शाम को खाना बनाने में बहुत परेशानी हुई। बार-बार गैस आपूर्ति बाधित होने से सिलिंडर भी ले रखा है।