फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के डीएम को पीएम की शाबाशी: नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया- दूसरी लहर में भी 68 फीसदी गांवों तक नहीं पहुंचा कोरोना

Thu, 20 May 2021 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

गुरुवार को प्रधानमंत्री ने दस राज्यों के 54 जिलों के डीएम से वर्चुअल बैठक की। पीएम से संवाद की जानकारी होने के चलते अफसरों ने सभी तैयारियां कर रखी थीं। पीएम ने डीएम नितीश कुमार से करीब साढ़े छह मिनट तक संवाद किया। संक्रमण की स्थिति और रोकथाम के प्रयासों की जानकारी ली। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का संवाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को डीएम नितीश कुमार से संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने संक्रमण की दर तेजी से कम होने, 68 फीसदी गांवों में दूसरी लहर में भी कोरोना मुक्त होने, टेस्ट, ट्रीटमेंट और ट्रेस पर तेजी से काम होने की जानकारी दी। इस पर पीएम ने डीएम के प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ने दस राज्यों के 54 जिलों के डीएम से वर्चुअल बैठक की। पीएम से संवाद की जानकारी होने के चलते अफसरों ने सभी तैयारियां कर रखी थीं। पीएम ने डीएम नितीश कुमार से करीब साढ़े छह मिनट तक संवाद किया। संक्रमण की स्थिति और रोकथाम के प्रयासों की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि बरेली में संक्रमण के मामले अप्रैल में बढ़ने के साथ ही सैंपलिंग और मरीजों को आइसोलेट कराने, संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कराकर उनकी जांच, नगर और ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय करने के प्रयास तेज कर दिए गए। प्रदेश सरकार से मिली गाइडलाइन को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। 23 अप्रैल को सर्वाधिक मामले सामने आए थे। जिसके बाद लगातार संक्रमण की दर कम होती गई और वर्तमान में 2.4 फीसदी संक्रमण की दर है।

पीएम ने डीएम से गांवों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि जिले की 68 फीसदी ग्राम पंचायतों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं मिला। इसकी वजह ग्राम निगरानी समितियों की प्रभावी सक्रियता रही। वे गांव जहां संक्रमण के मामले सामने आए वहां जांच कैंप लगाकर संदिग्धों को ट्रेस किया। एंटीजन जांच के साथ ही, आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। संदिग्ध मरीजों को मेडिसिन किट दी गई। जो गंभीर थे उन्हें इलाज मुहैया कराया। निजी अस्पतालों में मुख्यमंत्री के निर्देश पर संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए मंजूरी दी गई। जिससे मृत्युदर अन्य जिलों की अपेक्षा बरेली में कम हुई।
विज्ञापन


बरेली में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
ऑक्सीजन की उपलब्धता पर डीएम ने बताया कि शहर के दो निजी अस्पताल और दो मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का प्लांट लगा है। इफको आंवला के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो रहा है। कोविड चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। सीएचसी, पीएचसी पर महिलाओं और बच्चों के लिए कोविड वार्ड बनाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वैक्सीन की बरबादी रोकने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। साथ ही, सभी सीएचसी पर सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम लगाए जाने की जानकारी दी। वर्चुअल बैठक के दौरान डीएम नितीश कुमार के साथ एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें