फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में खीरी की महिलाओं का बढ़ाया मान

विज्ञापन
केले के तने से फाइबर बनातीं महिलाएं। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पीएम के संबोधन के बाद यूनिट संचालकों को मिली ढेरों बधाइयां, गांव में जश्न सा माहौल

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्त्रस्म में खीरी के समैसा गांव में बनाना फाइबर यूनिट की तारीफ की। हालांकि महिलाओं को इस बात की जानकारी अधिकारियों ने पहले ही दे दी थी। उसके बाद से गांव में जश्न जैसा माहौल था।
विज्ञापन

महिलाओं को इस बात की खुशी थी कि जिस यूनिट को उन्होंने इतने छोटे स्तर पर लगाया हुआ है आज उसके बारे में पूरा देश जानने वाला है। पीएम के संबोधन के बाद यूनिट की मुख्य कर्ताधर्ता पूनम देवी और उनके पति प्रमोद राजपूत के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ था।

अब पूरे देश में पहचानी जाएगी हमारी यूनिट

संगठन से जुड़ी केशकली का कहना है कि पीएम मोदी ने हमारे गांव की तारीफ करके बड़ा उपकार किया है। अब हमारी यूनिट की पहचान पूरे देश में हो गई है।

पार्वती देवी का कहना है कि अभी यूनिट के पास ज्यादा काम नहीं है। प्रधानमंत्री की बात से हम सभी को उम्मीद जगी है कि काम और ज्यादा बढ़ेगा।

दिसंबर में शुरू हुई थी बनाना फाइबर इकाई

पिछले साल दिसंबर 2020 में जनपद के ईसानगर ब्लॉक के समैसा गांव में एनआरएलएम की तरफ से मां सरस्वती ग्राम संगठन के अंतर्गत बनाना फाइबर इकाई शुरू की गई थी। 25 महिलाओं ने संगठन से जुड़कर काम शुरू किया था, जिसकी प्रमुख पूनम देवी हैं। संगठन की प्रमुख पूनम देवी के पति प्रमोद राजपूत बताते हैं कि बीडीओ अरुण सिंह और ब्लॉक मिशन मैनेजर ओमकार मौर्य ने यह काम शुरू करवाने में उनकी काफी मदद की। महिलाओं ने सीएलएफ से कर्ज लेकर सूरत से मशीनें मंगवाईं। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से कम शुरू किया गया था, जो कि फरवरी 2020 तक चला। उन्होंने बताया कि एक शिफ्ट में नौ महिलाएं लगती हैं। आठ घंटे की शिफ्ट होती है, जिसमें 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। प्रमोद बताते हैं कि जब गुजरात से मशीनें मंगाई गई थीं तो उस वक्त दो क्विंटल फाइवर सप्लाई का ऑर्डर मिला था। 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अब तक एक क्विंटल रेशा गुजरात भेजा जा चुका है। अभी एक क्विंटल जाना बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीडीओ अरुण सिंह और सीडीओ अरविंद सिंह की मदद से ऑनलाइन बाजार भी तलाशा, जिसके तहत कुछ ऑनलाइन कंपनियों से 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भी आर्डर मिला है। अभी जीएसटी नंबर नहीं मिला है। बताया कि उम्मीद है इस बार हो जाएगा और अगस्त से शुरू हो रहे सीजन से अच्छी कमाई हो सकेगी।

दबी जुबान से आई पैसे न मिलने की बात

मां सरस्वती ग्राम संगठन की महिलाओं को जब बताया गया कि उनके काम की पीएम मोदी ने तारीफ की है तो उन्होंने एक स्वर में कहा कि यह अच्छी बात है। पर समय से पैसा मिलना चाहिए। इस पर संगठन की प्रमुख पूनम देवी के पति ने बताया कि 21 हजार रुपये का पेमेंट खाते में आया है, लेकिन इलाहाबाद बैंक के मैनेजर के पास कई बार दौड़ने के बावजूद बैंक ने चेक बुक ही जारी नहीं की है। संगठन की प्रमुख पूनम देवी बताती हैं कि पीएम मोदी ने जो तारीफ की है। निश्चित ही उससे हौसला बढ़ा है। जैसे जैसे और आर्डर मिलेगा तो हैंडलूम का काम शुरू किया जाएगा।

पीएम मोदी ने हौसला बढ़ाया है, खुशी हुई है। कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होने की वजह से समैसा में बनाना फाइवर की इकाई लगाई गई है। आगे इसे और बढ़ाने की योजना है। टोकन मनी 21 हजार मिली थी, जो कि खातों में भेज दी गई थी - अरुण सिंह, बीडीओ ईसानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें