रोड शो के रूट की सड़कों की धुलाई
प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल (शुक्रवार) को बरेली से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो स्वयंवर बरात घर से लेकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शहीद चौक तक संभावित है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। ऐसे में निगम की टीम ने रोड शो वाली सड़कों की विशेष स्तर पर धुलाई की है। वहीं कई एरिया में तो आमजन के लोगों को जाने पर रोक तक लगा दी गई है।
नगर निगम के प्रकाश विभाग ने भी लाइटें दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जिस रूट से निकलेंगे, उस रूट पर नाले की बदबू नहीं आएगी। निगम की टीमों ने नालों को भी उच्च स्तर पर साफ कर दिया है। वहीं रोड शो के बीच में आने वाले नालों से पहले जाल लगाए हैं, जिससे सिर्फ पानी ही पास हो सके। ऐसी कोई भी वस्तु नाले में ना आए, जिससे नाला चोक हो।