फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने जताया जान का खतरा, लगाए ये आरोप

Wed, 24 Apr 2024 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंवला लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। सपा और बसपा के प्रत्याशियों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। बुधवार को बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने प्रेसवार्ता कर सपा प्रत्याशी पर कई आरोप लगाए। 
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की आंवला लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले सपा और बसपा के प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है, जिससे सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। आंवला से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य पर अब बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने पलटवार किया है। आबिद अली ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि नीरज मौर्य ने उनके खिलाफ साजिश रची है। बसपा प्रत्याशी ने अपनी जान को खतरा जताया। 

विज्ञापन


आबिद अली ने बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। आबिद ने आंवला सीट के दोनों प्रत्याशियों से अपनी जान का खतरा जताया। कहा कि ये दोनों लोग मेरी जान के पीछे पड़े हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी को जालसाज बताया। बसपा को भाजपा की बी टीम बताने के सवाल पर आबिद ने कहा कि नीरज मौर्य सपा से पहले भाजपा में थे। यह सबको पता है।

 

विज्ञापन

यह है मामला 
बता दें कि आबिद अली ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य और बसपा से ही टिकट होने का दावा करके नामांकन करने वाले सत्यवीर सिंह पर धोखाधड़ी व साजिश जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यवीर पार्टी के प्रत्याशी नहीं हैं, इसकी पुष्टि बसपा प्रमुख मायावती ने की थी और उसके बाद उनका नामांकन निरस्त किया गया था। इसके बाद बसपा उम्मीदवार आबिद अली ने अपने साथ हुई साजिश में सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को भी शामिल बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी के आरोपों पर नीरज मौर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा था कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। कुछ लोग दूसरों के हाथों का खिलौना बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। नीरज मौर्य ने आबिद अली द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही अपने ऊपर हमले की आशंका जताई थी। अब आबिद अली ने अपनी जान को खतरा बताया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें