प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचे। वहां उन्हें देखने वालों का तांता लग गया। उन्होंने टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गर्व और गौरव बढ़ा है।
उनकी शक्ल मोदी से मिलने के कारण लोग अक्सर उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं यह उनके सौभाग्य की बात है। बता दें कि अभिनंदन पाठक भारतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बुधवार को जिले में थे।
शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने पहुंचने पर लोग मोदी के हमशक्ल को देखने के लिए उमड़ पड़े और उन्होंने अभिनंदन पाठक के साथ सेल्फी ली।