फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम अवॉर्ड : भारत सरकार की टीम पहुंची भरतौल, परखे दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्मल ग्राम भरतौल को पीएम अवॉर्ड के लिए चयन से पूर्व भारत सरकार की टीमों के सत्यापन का सिलसिला जारी है। सोमवार को रक्षा मंत्रालय के उप सचिव अजय कुमार वीआर, सहकारिता मंत्रालय के निदेशक कपिल मीना भरतौल पहुंचे। बिन्दुवार योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को भरतौल पहुंची टीम ने पंचायत सचिवालय देखा। उन्होंने हर घर जल, पीएम आवास, सूर्य घर योजना, जन आरोग्य, मिशन इंंद्रधनुष, मातृवंदन, सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0, पीएम विश्वकर्मा, केसीसी, पशुपालन, मत्स्य आदि योजनाओं की जानकारी ली। लाभार्थियों से बातचीत की। अन्नपूर्णा राशन स्टोर, बाल सभा, परिषदीय विद्यालय, सार्वजनिक और दिव्यांग शौचालय, गांव में साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। प्रभारी जिलाधिकारी जग प्रवेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव की उपलब्धियों से टीम को रूबरू कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रवेश, सचिव विवेक गंगवार समेत जिला पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें