आवास विकास परिषद का कार्यालय बनेगा
आवास एवं विकास परिषद अपना कार्यालय परसाखेड़ा आवासीय योजना में बनाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी आवास विकास परिषद का कार्यालय राजेंद्र नगर में है। आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंदनाथ राम ने बताया कि परसाखेड़ा आवासीय योजना एक प्राइम लोकेशन की नई कॉलोनी होगी। यहां से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मथुरा, नैनीताल के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। एआरटीओ और वाणिज्य कर कार्यालय बन रहे हैं। फोरेंसिक लैब, क्राइम ब्रांच, फूड लैब इसी क्षेत्र में बन चुकी है।
आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंद्रनाथ राम ने बताया कि अक्तूबर में परसाखेड़ा आवासीय योजना को शुरू करने की तैयारी है। अगस्त में ले-आउट पास होकर आ जाएगा। सितंबर में लैंड पूलिंग में जमीन देने वाले भू-स्वामियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।